अनंत अंबानी की14 करोड़ की घड़ी पर आ गया मार्क जुकरबर्ग की पत्नी का दिल! सबके सामने रख दी ये डिमांड
Anant Ambani Watch Price: देश दुनिया में आजकल विश्व के 10वें नंबर के अमीर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा हो रही है। हर तरफ उनकी शादी के तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
दुनिया की सबसे हाई प्रोफाइल इस शादी को लेकर हर दिन कुछ नया देखने औऱ सुनने को मिल रहा है। कल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की पत्नी अनंत की घड़ी को लेकर सवाल कर रही हैं।

जामनगर में प्री-वेडिंग के दौरान मार्क और उनकी पत्नी प्रिसिला अनंत अंबानी से बात करते दिख रहे हैं। अनंत, प्रिसिला से वनतारा घूमने के लिए पूछते हैं। वो उनके घूमने के लिए व्यवस्था कराने की बात कर रहे होते हैं। तभी प्रिसिला की नजर उनकी महंगी घड़ी पर चली जाती है। जिस पर उनका दिल आ जाता है।
घड़ी देखकर प्रिसिला कहती हैं कि, 'देट वॉच इज फैंटास्टिक। देट्स सो कूल, वॉव'। फिर पूछती हैं, यह किसने बनाई है। जुकरबर्ग ने बीच में कहा, 'इन्हें कभी भी घड़ियों का शौक नहीं था, लेकिन अनंत अंबानी की बेहतरीन घड़ी देखने के बाद इनका मन बदल गया। चान ने जवाब दिया, 'तुम्हें पता है, मैं वास्तव में कभी घड़ी लेना नहीं चाहती थी। लेकिन इसे देखने के बाद मुझे लगा, घड़ियां अच्छी होती हैं।' कुछ देर तक वे इसके बारे में ही चर्चा करते रहे।
जब चान ने घड़ी के मेकर के बारे में पूछा तो अनंत अंबानी ने बताया कि यह रिचर्ड मिल कंपनी की घड़ी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घड़ी की कीमत करीब 14 से 18 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
इंडियन हॉरोलॉजी के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, इस रिस्ट वॉच में रिवर्सिबल केस, इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन जैसे कई फीचर्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्पेशल एडिशन घड़ी में बेशकीमती हीरे और पन्ने जड़े हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी 3 मार्च को खत्म हो गई है। इस सेरेमनी में देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स जैसे दिग्गज भी इस प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुए। वहीं पूरा बॉलीवुड और उद्योग जगत की हस्तियां जामनगर में नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications