Video: केरल में अवैध अपार्टमेंट को किया गया ध्वस्त
Recommended Video
नई दिल्ली। केरल के मरदू में अवैध बहुमंजिला इमारतों को सुप्रीम कोर्ट ने गिराने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमारत को गिरा दिया गया है। यह इमारत कोच्चि के मदुरै में स्थित थी। जिसे पूरी तैयारी के साथ आज विस्फोटक लगाकर गिरा दिया। यह इमारत गोल्डेन कयलोरम 55 मीटर ऊंची थी। जिन चार इमारतों को सुप्रीम कोर्ट ने गिराने का आदेश दिया है यह इमारत उनमे सबसे छोटी इमारत है। इस बिल्डिंग को नियमों को ताक पर रखकर कोस्टल रेग्युलेशन जोन नियमों के खिलाफ बनाया गया था। जिसे आज दोपहर 2.30 बजे गिरा दिया गया।

इससे पहले 55 मीटर ऊंची सुबह 11.03 बजे जैन कोरल कोव इमारत को भी गिरा दिया गया था। इससे पहले शनिवार को दो कॉम्पलेक्स को एच2ओ होली फेद और अल्फा सीरीन ट्विन टॉवर को गिरा दिया गया था। इन इमारतों को गिराने के लिए काफी विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया था। इन इमारतों को गिराने का काम मुंबई की कंपनी ने किया। जिसका नाम इडिफिसेड इंजीनियरिंग है। दक्षिण अफ्रीका की कंपनी जेट डिमोलिशन की मदद से इन इमारतों को गिराया गया। गौरतलब है कि इन सभी चार बिल्डिंग में 3350 फ्लैट थे, जिसमे 240 परिवार रहते थे।
बिल्डिंग को जब गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई तो लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया और इस बात का खयाल रखा गया कि कोई भी इस प्रक्रिया के दौरान यहां नहीं आए। बिल्डिंग को गिराने के लिए 800 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। साथ ही बिल्डिंग गिराते समय इलाके में धारा 144 को लागू कर दिया गया था और लोगों से कहा गया था कि वह अपने घर की बिजली बंद कर दें और साथ ही खिड़की और दरवाजों को भी बंद रखें। बिल्डिंग को गिराने से पहले प्रशासन ने फ्लैट में लगे सभी सामान को निकाल लिया था।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications