अग्निपथ योजना: 'भारत बंद' को लेकर झारखंड में स्कूल रहेंगे बंद, पंजाब में कोचिंग सेंटर के बाहर फोर्स तैनात

नई दिल्ली, जून 20। अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को कई संगठनों ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है। दो दिन पहले बिहार में बुलाए गए बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए देश की सुरक्षा एजेंसियां और राज्यों की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भारत बंद के ऐलान के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है कि बंद के दौरान हिंसक घटनाएं हो सकती हैं। इस अलर्ट के बाद सभी राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Bharat bandh

Recommended Video

    Agnipath Scheme को लेकर आज Bharat Bandh, 538 Trains हुईं Cancel | वनइंडिया हिंदी | *News

    पंजाब में कोचिंग संस्थानों के बाहर फोर्स तैनात

    राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारत बंद का अधिक प्रभाव देखे जाने की संभावना जताई जा रही है। इन राज्यों की पुलिस ने बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली है। पंजाब में सभी बड़े सैन्य कोचिंग संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हरियाणा में भी भारत बंद को लेकर कई इंतजाम किए गए हैं। पलवल से सटे फरीदाबाद में विभिन्न पुलिस चौकियों पर कानून व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा चुके हैं।

    झारखंड में स्कूल रहेंगे बंद

    पंजाब और हरियाणा के अलावा झारखंड में सरकार ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि बिहार में जिस तरह से बंद के दौरान हिंसाए हुई थीं उसे देखते हुए भारत बंद के मद्देनजर झारखंड में सभी स्कूलों को सोमवार के दिन बंद रखने का फैसला किया गया है। शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि एहतियात के तौर पर हमने यह फैसला लिया गया है।

    नोएडा में धारा 144 लागू

    अग्निपथ योजना के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद को लेकर यूपी के गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। नोएडा पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन को लेकर 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    भारत बंद को लेकर केरल पुलिस ने भी अपनी तैयारी को पुख्ता कर रखी है। केरल पुलिस ने कहा है कि 20 जून को उनके सभी जवान ड्यूटी पर होंगे, किसी को भी छुट्टी नहीं दी गई है। इस दौरान अगर कोई किसी भी तरह की हिंसा फैलाने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसा ही एक आदेश छत्तीसगढ़ सरकार ने भी दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+