गुजरात: हादसे के बाद कार में लगी आग, 8 लोगों की मौत
राजकोट। गुजरात में राजकोट-मोरबी हाइवे पर मंगलवार रात हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। ट्रक और कार की ट्क्कर इतनी भीषण थी कि कार ने आग पकड़ ली और कार में सवार लोग मौके पर ही जल गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवाल रात में मोरबी जिले के राजकोट-मोरबी हाइवे पर स्थित टंकारा कस्बे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और कार में आमने सामने की टक्कर हुई।

हादसा इतना भीषण था कि, कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमे आग लग गई। जिससे कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कार में कुल 9 लोग सवार बताए जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications