अमेरिका, अर्जेंटीना और पेरू समेत कई देशों ने मणिपुर में निवेश करने की जताई इच्छा: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि भारत और विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा खुशी और स्वतंत्रता की भावना देना मेरा कर्तव्य है। विदेशों से 50 प्रतिनिधि पहले ही आ चुके हैं।

Biren Singh: G20 के लिए आधिकारिक संवाद मंच मणिपुर के इंफाल में B-20 सेशन आयोजित किया गया था। इसमें कुल 115 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था, जिसमें विदेशी देशों के 50 प्रतिनिधि शामिल थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एम बीरेन सिंह ने कहा कि शनिवार को हुई निवेश बैठक में कई निवेशकों ने इम्फाल में निवेश की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से अमेरिका, अर्जेंटीना और पेरू ने मणिपुर में निवेश करने की इच्छा दिखाई।
Recommended Video

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि भारत और विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा खुशी और स्वतंत्रता की भावना देना मेरा कर्तव्य है। विदेशों से 50 प्रतिनिधि पहले ही आ चुके हैं। साथ में 115 प्रतिनिधि राज्य में हैं। उन्होंने कहा कि अब तक मुझे जो प्रतिक्रिया मिली है, उससे पता चलता है कि वे प्रसन्न हैं।
उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार को निवेशकों की बैठक हुई, जहां लोगों ने राज्य में निवेश करने में रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से अमेरिका और अर्जेंटीना और पेरू से निवेश के प्रस्ताव मिले थे। कुछ निवेशक पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी थे। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए आश्वासन दिया कि "मुझे उम्मीद है, जी -20 के बाद, औद्योगिक क्षेत्र में निवेश निश्चित रूप से आएगा।"
यह भी पढ़ें- मणिपुर: फैशन शो शुरू होने से पहले ग्रेनेड धमाका, शामिल होने वाली थीं सनी लियोनी












Click it and Unblock the Notifications