भारत के समुद्री क्षेत्र में मिला अजीब सा जीव, उठाने के लिए मंगवानी पड़ी क्रेन, बाद में पता चली सच्चाई

नई दिल्ली: हमारी दुनिया अनोखे जीवों से भरी हुई है। कई जीव ऐसे हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक तो जानते हैं, लेकिन आम लोग नहीं, उन जीवों के सामने आने पर चौंकना आम बात है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है कर्नाटक में, जहां मछुआरों के जाल में एक ऐसा जीव फंसा, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

वजन था 750 किलोग्राम

वजन था 750 किलोग्राम

रिपोर्ट के मुताबिक मानसून के धीमा पड़ने के बाद अब मछुआरे समुद्र में जाने लगे हैं। इस बीच मंगलुरु में बुधवार को मालपे बंदरगाह पर कुछ मछुआरों के जाल में दो भारी भरकम समुद्री जीव फंस गए। जाल का वजन देख उन्होंने सोचा कि मछलियां ज्यादा हैं, लेकिन जब उसे उठाया तो उसमें सिर्फ दो भारी भरकम जीव निकले। जिसमें एक का वजन 750 किलोग्राम और दूसरे का 250 किलोग्राम था। इतने भारी भरकम जीव को उठाना मछुआरों के बस का नहीं था, जिसके बाद उन्हें क्रेन बुलानी पड़ी।

दोनों जीव को देखने उमड़े लोग

दोनों जीव को देखने उमड़े लोग

बाद में बंदरगाह पर दोनों जीवों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। असल में ये दोनों जीवों का नाम मंटा रे है। जिसमें एक का वजन 750 और दूसरे का 250KG है। ये समुद्र में पाए जाने वाली एक प्रजाति है, जिन्हें जीनस मैंटा कहते हैं। आमतौर पर एक मंटा रे की चौड़ाई 7 मीटर तक हो सकती है। इनके आगे का मुंह बड़ा होता है, साथ ही संरचना त्रिकोणीय। मछुआरों ने इसे क्रेन की मदद से ट्रक में डाला फिर अपने साथ ले गए।

ऑस्ट्रेलिया में भी मिला था अजीब सा जीव

ऑस्ट्रेलिया में भी मिला था अजीब सा जीव

आपको बता दें कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में एक अजीब सा जानवर दिखा था। जिस पर भूरे रंग की धारियां थीं। ये जानवर दक्षिण-पश्चिम पर्थ के फेरेमंटल के लेह्टन बीच पर मिला था। उसके ऊपर काफी ज्यादा रेत पड़ी हुई थी। जब पास जाकर लोगों ने देखा तो वो जीव मृत था। उस दौरान वैज्ञानिकों ने संभावना जताई थी कि वो जानवर गिटारफिश हो सकता है। इसके बाद भी लोग उसे एलियन बता रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+