अनाज मंडी आग हादसा: मनोज तिवारी बोले- आप कार्यकर्ता है फैक्ट्री मालिक
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि रविवार सुबह अनाज मंडी में जिस फैक्ट्री में आग भड़की, उसका मालिक आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। सोमवार को तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी को इस पर जवाब देना चाहिए। रविवार सुबह दिल्ली की अनाज मंडी में लगी भीषण आग में 43 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी।

तिवारी ने कहा, अनाज मंडी में जिस फ्लोर पर आग भड़की है, उसका मालिक रेहान है। रेहान आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। इससे पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय गोयल आग लगने के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा चुके है। गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार को इन लोगों के लिए कुछ करना चाहिए, लेकिन वो राजनीति में व्यस्त है।
बता दें कि फैक्ट्री के मालिक को दिल्ली पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोहम्मद रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ रखने में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अनाज मंडी इलाके की इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई थी। जिसकी चपेट में आने से 43 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हादसा पुरानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित फिल्मिस्तान सिनेमा के पास हुआ है। हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग बिहार के रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications