गोवा बीजेपी अध्यक्ष तेंदुलकर बोले- मनोहर पर्रिकर ही रहेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। पेनक्रियाटिक कैंसर की बीमारी से पीड़ित गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी बिगड़ी हालत को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि अब राज्य के सीएम की कुर्सी पर उनकी जगह कोई और बैठेगा लेकिन अब इन सारे कयासों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने विराम लगा दिया है।

 गोवा बीजेपी अध्यक्ष तेंदुलकर बोले- मनोहर पर्रिकर ही रहेंगे

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए विनय तेंदुलकर ने कहा कि राज्य की लीडरशिप में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, मनोहर पर्रिकर ही गोवा के मुख्यमंत्री हैं और वो ही रहेंगे, उनका इलाज हो रहा है और वो जल्दी यहां आएंगे।

मालूम हो कि आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे थे, इस बारे में राजनाथ सिंह ने ट्वीट भी किया है, उन्होंने लिखा कि पार्रिकर के इलाज की निगरानी रख रहे डॉक्टरों से भी बात की है, वो ठीक हो रहे हैं, मैं उनके शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।

पेनक्रियाटिक कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

आपको बता दें कि ऐसी खबरें थी कि पर्रिकर ने शनिवार सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से फोन करके अपनी गिरती स्वास्थ्य की वजह सीएम के तौर पर काम करने में असमर्थता जताई है, जिसेके बाद राज्य में सीएम पद को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई थीं। बताते चलें कि पर्रिकर अपने इलाज के लिए तीन महीने तक अमेरिका में थे, इस महीने की शुरुआत में ही वो इंडिया वापस आए थे लेकिन उनकी हालत फिर से बिगड़ गई जिसके लिए उन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+