मनोहर पर्रिकर पहुंचे राहुल गांधी के ‘घर’
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मनोहर पर्रिकर अब अपने उत्तर प्रदेश वाले भी हो गए हैं। आपको मालूम है इसकी वजह। इसलिए वे उत्तर प्रदेश के एक गांव को गोद ले रहे हैं बहुत जल्दी ताकि वहां का समग्र विकास कर सके। पर, यह खबर नहीं है।

खबर यह है कि रक्षा मंत्री पर्रिकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन गांवों अमराउता, बराउलिया या हरिहरपुर में से किसी एक को गोद ले सकते हैं।
बातचीत जारी
उनकी इस बाबत प्रदेश भाजपा के नेताओं से बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। उम्मीद है कि पर्रिकर इस बारे में बहुत जल्दी कोई अंतिम फैसला ले लेंगे।
राज्य सभा में यूपी से
पर्रिकर का उत्तर प्रदेश से इस लिहाज से संबंध बन गया है कि उन्हें राज्य सभा में उत्तर प्रदेश से भेजा गया है।
विकास से कोसों दूर
जानकारों का कहना है कि पर्रिकर के इस पास इन तीनों गांवों के नाम इसलिए भेजे गए है क्योंकि ये सभी विकास से कोसों दूर बसते हैं। राहुल गांधी की सीट होने के बावजूद यहां पर स्कूल नहीं है। बिजली कायदे से नहीं आती और पेयजल की सुविधा ठीक नहीं है।
जानकारी अमेठी की
गोवा के मुख्यमंत्री रहे पर्रिकर को अमेठी के भूगोल की थोड़ी-बहुत तो जानकारी है। उन्होंने यहां पर बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आकर स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार किया था। वे तब यहां के कई गांवों में गए भी थे। उन्होंने यहां के गांवों की बदहाली पर अफसोस जताया था।
मोदी की चाहत
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि सभी सांसद कुछ कम से कम एक गांव को गोद लेकर उनका विकास करें। ताकि वहां पर विकास के कामों को गति मिस सके।
जानकारों का कहना है कि पर्रिकर का राहुल गांधी की सीट के एक गांव को गोद लेना संदेश है कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए की कि वहां पर सूरते-हाल किस तरह के हैं।












Click it and Unblock the Notifications