हरियाणा: मनोहर लाल खट्ट्रर ने सीएम, दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

नई दिल्ली। मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के सीएम और दुष्यंत चौटाला नए डिप्टी सीएम बन गए हैं। दोनों ने रविवार दोपहर को पद और गोपनीयत की शपथ ली। चंडीगढ़ में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नेताओं को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Dushyant Chautala takes oath as the Deputy Chief Minister of Haryana, at the Raj Bhawan

हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव हुआ था। राज्य की 90 सीटों में से बहुमत के लिए जरूरी 46 के आंकड़े पर किसी पार्टी के ना पहुंच पाने के बाद 40 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 10 सीटों पर विजयी रही जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। भाजपा को सीएम और जजपा को डिप्टी सीएम पद मिला है। रविवार को सीएम और डिप्टी सीएम ने ही शपथ ली है।

मनोहर लाल खट्टर को शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके बाद उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद उनको राज्यपाल से आज दोपहर का समय मिला था। जिसके बाद रविवार दोपहर ढाई बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

मनोहर लाल लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने हैं। 2014 में उनको भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सीएम बनाया गया था। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं। वहीं डिप्टी सीएम बनने जा रहे दुष्यंत चौटाला पहली बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वो 2014 में सासंद रह चुके हैं। हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा को 40 और जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं। राज्य में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+