मनोहर लाल खट्टर किस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव? BJP का क्या है उनके लिए प्लान
Manohar Lal Khattar Lok sabha election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले सीट-बंटवारे को लेकर टूट गई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज (12 मार्च) राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी कैबिनेट भंग कर कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाएगी। इन सभी के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

हरियाणा की किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं मनोहर लाल खट्टर?
सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा इसलिए दे सकते हैं...क्योंकि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनाव लड़वा सकती है।
हालांकि फिलहाल यह निश्चित नहीं है कि खट्टर इस्तीफा के बाद फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या फिर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, अब कौन होगा हरियाणा का CM?
सूत्रों के मुताबिक नायब सिंह सैनी या फिर संजय भाटिया हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल सकते हैं। हालांकि ज्यादातर मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि नायब सिंह सैनी ही हरियाणा के नए सीएम होंगे।












Click it and Unblock the Notifications