हरियाणा: लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर को शिफ्ट करने के फैसले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- अभी हम जिंदा हैं

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।

रोहतक, 05 जून: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने रोहतक लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर को शहर से बाहर शिफ्ट करने पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर मनोहर सरकार ने यह फैसला किया है तो इसे तुरंत वापस ले।

Bhupinder Singh Hooda

उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदा है तबतक ऐसा होने नहीं देगा। अगर ये परिसर शिफ्ट होता है तो इससे आमलोगों को काफी दिक्कतें होंगी। दोनों परिसरों की लोकेशन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से बहुत ही कम दूरी पर है। आम लोग बड़ी आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं। शिफ्ट होने पर उन्हें बहुत दिक्कत होगी।

आम जनता परेशान

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में लोगों की सुविधा के लिए डी.सी. आवास, एसपी आवास, मॉडल स्कूल, तहसील, पुलिस लाइन, कैनाल रेस्ट हाउस, कंज्यूमर फोरम, डाकखाना, बैंक और इनकम टैक्स ऑफिस को आसपास बनवाया गया था। ताकि, अलग-अलग सरकारी कामों के लिए लोगों को यहां-वहां चक्कर न काटने पड़ें।

होगी भारी दिक्कत

हरियाणा सरकार ने लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर को यहां से दूर शिफ्ट किया तो वकीलों, कोर्ट में काम करने वाले मुंशी और कर्मचारियों समेत सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को भी भारी दिक्कत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+