मन की बात का 50वां एपिसोड, आज पीएम मोदी लोगों से करेंगे बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात का 50वां एपिसोड करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत पीएम ने 2014 में की थी, जिसके बाद से वह हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम रेडियो पर करते हैं। इस दौरान पीएम देश के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं और उनकी समस्याओं को आगे रखते हैं।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम ना सिर्फ अपने मन की बात करते हैं बल्कि दूसरों के मन की भी बात करते हैं। पिछले चार साल में पीएम ने कई बार देश की नीतियों और लोगों के सुझाव पर बात की। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम ने खादी की बिक्री को बढ़ाया। पीएम ने लोगों से अपील की कि वह खादी के कपड़े पहने और उनकी अपील के बाद लोगों ने अधिक खादी का कपड़ा पहनना शुरू करदिया है। जिसकी वजह से खादी की बिक्री में 125 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
ऐसे कई मौके आए जब पीएम मोदी ने लोगों से खास अपील की। पीएम मोदी ने सेल्फी विद डॉटर, एग्जाम वॉरियर, एलपीजी सब्सिडी को छोड़ने जैसे अहम अभियानों को शुरू किया। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की वजह से रेडियो की कमाई में भी काफी इजाफा हुआ। पीएम मोदी खुद इस कार्यक्रम का संचालन भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications