Mann Ki Baat: PM मोदी बोले- 2 से 15 अगस्त तक प्रोफाइल फोटो में लगाएं तिरंगा, 10 प्वाइंट्स में पढ़ें मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 91वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर देशवासियों से बात की।

नई दिल्ली, 31 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 91वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर देशवासियों से बात की। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव, कॉमनवेल्थ गेम, किसान समेत कई मुद्दों पर देशवासियों से अपने विचार साझा किए। जानें 10 प्वाइंट्स में पीएम मोदी के मन की बात...

Recommended Video

    Mann Ki Baat कार्यक्रम में PM Narendra Modi के देशवासियों से ये अपील | वनइंडिया हिंदी | *News
    मन की बात कार्यक्र को संबोधित करते पीएम मोदी।

    1. पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरा कर रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक एक स्पेशल मूवमेंट 'हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक आप अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं या उसे अपने घर पर लगायें।

    2. पीएम मोदी ने कहा कि 2 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाएं। पीएम मोदी ने कहा कि 2 से 15 अगस्त तक हम सभी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा सकते हैं।

    3. मोदी ने कहा कि हमारे युवा, स्टार्टअप्स, एंटरप्रेन्योर के बूते हमारी टॉय इंडस्ट्री (खिलौना उद्योग) ने जो कर दिखाया है, जो सफलताएं हासिल की हैं, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आज जब भारतीय खिलौनों की बात होती है तो हर तरफ वोकर फॉर लोकल की ही गूंज सुनाई दे रही है।

    4. पीएम मोदी ने कहा कि शहद की मिठास हमारे किसानों का जीवन भी बदल रही है। उनकी आय भी बढ़ा रही है। शहद न केवल हमें स्वाद देता है, बल्कि आरोग्य भी देता है। शहद उत्पादन में आज इतनी अधिक संभावनाएं हैं कि प्रोफेशनल पढ़ाई करने वाले युवा भी इसे अपना स्वरोजगार बना रहे हैं।

    5. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। मैं उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    6. पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों और एथलीटों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

    7. पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद उधम सिंह जी को 31 जुलाई को हम श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' को जन आंदोलन बनते देखकर खुशी हो रही है।

    8. पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि 'आज़ादी की रेलगाड़ी और रेलवे स्टेशन' नामक एक दिलचस्प प्रयास चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय रेलवे की ऐतिहासिक भूमिका से अवगत कराना है।

    9. पीएम मोदी ने कहा कि चेन्नई में 44वें चेस ओलंपियाड की मेजबानी करना भी भारत के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। 28 जुलाई को ही इस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ है और मुझे इसकी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने का सौभाग्य मिला।

    10. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देशभर में 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से सफलता अर्जित की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+