Mann ki Baat: मन की बात का 102वां एपिसोड इस बार आखिरी रविवार की जगह पहले क्यो?

Mann ki baat: प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम इस बार महीने के आखिरी रविवार की जह 18 जून को प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी के कार्यक्रम में बदलाव की वजह उनका अमेरिकी दौरा है.

Mann ki baat: प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो शो मन की बात इस बार महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित नहीं होगा। इस बार इस कार्यक्रम के दिन में बदलाव किया गया है। इस बार आखिरी रविवार की जगह आज यानि 18 जून को इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस बार मन की बात कार्यक्रम के दिन में बदलाव क्यों किया गया है। दरअसअल इसकी बड़ी वजह है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

mann ki baat

आमतौर पर हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है लेकिन इस बार पीएम मोदी 21-24 जून के बीच अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे, जिसकी वजह से इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

पीएम मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का सुबह 11 बजे प्रसारण किया जाएगा। यह पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम के बारे में खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने 13 जून को ट्वीट करके लिखा था कि इस महीने मन की बात कार्यक्रम 18 जून, रविवार को प्रसारित होगा। आप लोगों से इसके लिए सुझाव लेना हमेशा ही मेरे लिए खुशी की बात होती है। अपने इनपुट नमो ऐप, माय गोव या 1800-11-7800 पर डायल करके रिकॉर्ड कर सकते हैं।

कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी, दूरदर्शन, नरेंद्र मोदी ऐप पर किया जाएगा। इसके अलावा यह कार्यक्रम डीडी न्यूज, आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रसारण हिंदी के बाद अलग-अलग क्षेत्रीय भाषा में भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+