मनमोहन सिंह बोले, भारत पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल न करने की प्रतिबद्धता पर कायम

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत कभी भी किसी देश के खिलाफ परमाणु हमले की पहल नहीं करेगा। ये उसकी पॉलिसी है और वो इस पर प्रतिबद्ध है। मनमोहन सिंह ने रविवार को कहा कि भारत एक अनिच्छुक परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र है, इसलिए वो परमाणु हमले की पहल कभी नहीं करेगा।

भारत पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेगा: मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह ने कहा, भारत ने परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता फिर दोहराई है। एक कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि कुछ पुराने हथियार नियंत्रण समझौतों को इतिहास बनाने की कोशिशों से मौजूदा परमाणु वैश्विक व्यवस्था पर तनाव बढ़ रहा है।

मनमोहन सिंह ने कहा कि अब परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तक पहुंच आसान हो गई है, जिसकी वजह से नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष में बढ़ती पहुंच और साइबर जगत की संवेदनशीलताओं के घटनाक्रमों ने ज्यादा अनिश्चितता को जन्म दिया है। सिंह ने कहा कि नए परमाणु प्रसार जोखिमों और चुनौतियों से बिना इरादे के ही तनाव बढ़ सकता है और परमाणु हमले की आशंका बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+