Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एलजी द्वारा दिल्ली में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने पर रोक लगाने के बाद मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री को भेजा पत्र

एलजी द्वारा दिल्ली में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने पर रोक लगाने पर मनीष सिसोदिया ने गृहमंत्री को भेजा पत्र

नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उपराज्यपाल को तत्काल निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है ताकि दिल्ली सरकार के पूर्व के निर्देश के तहत होटल और साप्ताहिक बाजार खोला जा सके। उपराज्यपाल ने गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि दिल्‍ली सरकार के होटल और साप्‍ताहिक बाजार खोलने निर्देश को रद्द करने के उपराज्यपाल के फैसले को रद्द किया जाए।

manish

बता दें दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को झटका देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अनलॉक-3 में होटल और एक सप्ताह के लिए प्रायोगिक तौर पर साप्ताहिक बाजार फिर से खोलने के फैसले पर रोक लगा दी थी। इसकी वजह राज्‍यपाल ने कोरोना महामारी को दिया था। उन्‍होंने दिल्‍ली में कोविड-19 की नाजुक स्थिति और खतरा बढ़ने को देखते हुए लिख था। अब राज्यपाल के इस आदेश को रद्द करने के लिए उपमुख्‍यमंत्री ने अमित शाह से अनुरोध किया है।

Recommended Video

    Unlock 3: Delhi के LG Anil Baijal ने Kejriwal government के दो फैसलों पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी
    cmarvindmanish

    गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइंस जारी करते हुए गुरुवार को दिल्ली में होटलों को फिर से खोलने का फैसला सुनाया था इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और कोरोना वायरस से बचाव के सभी आवश्यक उपायों को अपनाते हुए शनिवार 1 अगस्त से सात दिन के लिए प्रायोगिक आधार पर साप्ताहिक बाजारों को भी अनुमति दी गई थी। सब कुछ सही रहने पर इन्हें नियमित रूप से खोलने की बात कही गई थी। लेकिर उपराज्य ने प्रदेश सरकार के इस फैसले को रद्द कर दिया था। केजरीवाल ने राजधानी में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अनलॉक 3 में कई बड़े फैसले लिए थे। जिसके तहत ये फैसला लिया गया था। बता दें इससे पहले भी दिल्ली के राज्यपाल केजरीवाल सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को रद्द कर चुके हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+