मुंबई में मणिपुर की मेकअप आर्टिस्ट के साथ बीच बाजार छेड़खानी, बाल पकड़कर घसीटा गया

मुंबई। वो लड़की मणिपुर की थी। उसकी आंखें थोड़ी छोटी थीं और नाक चपटी। बाल बेहद स्टाइलिश। लेकिन ऐसी नहीं सरेबाजार उसके साथ छेड़खानी की जाए और फिर बाल पकड़कर घसीटा जाए। जी हां ऐसा ही एक मामला भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सामने आया है। आरोप है कि यहां पर मणिपुर की एक लड़की को बाल पकड़कर घसीटा गया। उससे भी शर्मनाक बात ये है कि वहां मौजूद लोगों में से एक भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। Video: जब लड़की बस स्टॉप पर बोली, "मुझे मां नहीं बनना" और फिर...

Manipuri woman allegedly thrashed and molested on Mumbai street
पुलिस तो इससे भी ज्यादा उदासीन दिखी। पूरे मामले में चार दिन बाद एफआईआर दर्ज हुआ और अब मामले की जांच एसीपी रैंक के अफसर को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक 26 साल की पीडि़ता अपनी बहन के साथ वकोला की एक सोसायटी में रहती है। वो मुंबई में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम करती है। शनिवार की शाम पीडि़ता अपने एक दोस्त के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरान सांताक्रूज में एक अनजान शख्स ने उससे छेड़छाड़ की। पढ़ें और सावधान रहें क्योंकि आप भी हो सकते हैं 'हसिनाओं' का अगला शिकार

पीडि़ता ने जब विरोध जताया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। ड़की ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आया। पीड़ित लड़की की बहन ने कहा, ''मुंबई में अक्सर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को निशाना बनाया जाता है। कोई भी मेरी बहन को बचाने के लिए सामने नहीं आया, क्योंकि लोग हमें चीनी या नेपाली समझते हैं। शायद इसीलिए हमारे साथ भेदभाव किया जाता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+