मणिपुर हिंसा: मंत्री के घर के बाहर ग्रेनेड हमला, CRPF जवान घायल
मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहां पर लगातार हिंसा का दौर जारी है। उग्रवादी जनप्रतिनिधियों को भी लगातार अपना निशाना बना रहे। अब इंफाल पश्चिम में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री वाई खेमचंद के घर के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ।
जानकारी के मुताबिक सिंगजामेई में ग्रामीण विकास मंत्री वाई खेमचंद का घर है। शनिवार देर रात वहां पर कुछ उग्रवादी आए और ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। घटना में एक सीआरपीएफ जवान घायल हुआ है।

सीआरपीएफ जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के सीएम बीरेन सिंह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
ह्यूमन राइट्स कमीशन ने जताई चिंता
वहीं दूसरी ओर मणिपुर के मानवाधिकार एक्टिविस्ट बबलू लिथोंगबम को लगातार धमकियां मिल रही हैं। जिस पर यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स कमीशन (UNHR) ने चिंता जताई है। साथ ही सरकार से उनको सुरक्षा देने को कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बबलू लगातार मैतेई कट्टरपंथी संगठन मैतेई लिपुंस और अरामबाई तेंगोल की आचोलना करते रहे हैं। इस पर उनको कई बार धमकी मिलीं। हाल ही में उनके घर पर भी हमला हुआ। हालांकि उस वक्त वो कहीं और पर थे। वो कई बार अपने ऊपर हमले की आशंका जता चुके हैं।
11 अक्टूबर तक इंटरनेट बंद
वहीं दूसरी ओर मणिपुर में इंटरनेट सेवा पर लगा बैन बढ़ा दिया गया है। अब 11 अक्टूबर तक वहां पर इंटरनेट बंद रहेगा। दरअसल कई बार सरकार ने इंटरनेट सेवा बहाल करने की कोशिश की, लेकिन उसके खुलते ही आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल हो जाते हैं। जिससे हिंसा फिर से भड़क जाती है।
3 मई से जारी है हिंसा
आपको बता दें कि राज्य में आरक्षण को लेकर 3 मई से हिंसा जारी है, जिसमें सैकड़ों कूकी और मैतेई लोग मारे गए। राज्य में केंद्र की ओर से सेना की भी तैनाती हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications