Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में बीएसएफ के जवान की मौत, असम राइफल्स के दो जवान घायल
Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा में एक बीएसएफ के जवान की मौत हो गई है, जबकि असम राइफल्स के दो जवानों को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले एक महीने से हिंसा जारी है, अभी तक दर्जनों लोगों की यहां हिंसा में मौत हो चुकी है। इस बीच बीएसएफ के एक जवान की हिंसा में मौत हो गई है, जबकि असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवान रंजीत यादव को गोली लगी थी, जिसके बाद उ्हें यहां से बाहर निकाला गया और जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रंजीत यादव को यहां मृत घोषित कर दिया।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के सेरोऊ में सुरक्षाकर्मियों और उपद्रवियों के बीच हुई गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई है जबकि असम राइफल्स के दो जवानों को गोली लगी है। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके मंत्रीपुखरी लाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के सुगनू और सेरोऊ में बड़े स्तर पर असम राइफल्स, बीएसएफ और पुलिस ऑपरेशन चला रही है। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर दूसरे गुट के लोगों ने गोली चला दी, यह गोली 5-6 जून की रात हुई है। रातभर चली गोलीबारी का सुरक्षाकर्मियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
रातभर हुई गोलीबारी के बाद यहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सेना, असम राइफल्स, पुलिस और सीएपीएफ ने इलाके में एरिया डॉमिनेशन ऑपरेसंश को चला रही है। अभी तक इस ऑपरेशन में 40 हथियारों को बरामद किया जा चुका है। इसके साथ ही मोर्टार, गोली-बारूद आदि भी बरामद किए गए हैं।
बता दें कि पिछले महीने 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़की थी। मैतेई समुदाय को शेड्यूल ट्राइब में शामिल किए जाने के खिलाफ यह हिंसा शुरू हुई थी। 19 अप्रैल को कोर्ट ने मैतेई को एसटी में शामिल करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इसके विरोध में मार्च निकाला गया था। इस मार्च के दौरान ही प्रदेश में हिंसा भड़क गई थी।












Click it and Unblock the Notifications