Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा की साजिश का पर्दाफाश, सेना ने शेयर किया दो गुटों की बातचीत का हिस्सा
मणिपुर में जिस तरह से एक बार फिर से हिंसा भड़की है उसके बीच सेना ने दो गुटों के बीच हिंसा की साजिश को लेकर हुई बातचीत का हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Manipur Violence: मणिपुर में जिस तरह से एक बार फिर से हिंसा भड़की है सेना को इस बात का शक है कि हिंसा को भड़काने के लिए लोगों को शील्ड की तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है। कथित तौर पर लोगों की शील्ड के तौर पर इस्तेमाल करके हिंसा को भड़काया जा रहा है। सेना को इस बाबत दो गुटों के बीच बातचीत के कुछ अंश मिले हैं।
सेना की ओर से कहा गया है कि आप हमारी नजर में हैं, सेना शांति को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, मैत्रीपूर्ण लोगों के साथ आने के लिए भी तैयार है, बावजूद इसके कि आपने कुटिल साजिश रची। दो गुटों के बीच बातचीत के अंश का जिक्र करते हुए सेना ने ट्वीट किया है।
सेना की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि पार्टी ए और पार्टी बी के बीच बातचीत के अंश हमारे पास हैं। सेना ने कहा कि दिन में विनाशकारी घटना की योजना थी। दोनों गुटों के बीच बातचीत के दौरान कहा गया कि हम फ्रंटलाइ पर बने रहेंगे, जबकि पूरी जनता सेकेंड लाइन पर रहेगी। इसके बाद पूरे गांव को नष्ट कर देंगे।
बातचीत के दौरान जब पार्टी बी गांव की लोकेशन के बारे में पूछती है, लक्ष्य वाले इलाकों के बारे में पूछती है तो पार्टी ए इसकी जानकारी को साझा करती है, हालांकि सेना ने इस हिस्से को ब्लर कर दिया है। पार्टी एक इसके बाद पार्टी बी से गाड़ी का इंतजाम करने के लिए कहती है ताकि योजना को सफल बनाया जा सके।
सेना ने बातचीत की जो ट्रांसक्रिप्ट शेयर की है उसमे पार्टी बी बाद में पूरी योजना को लेकर अपडेट मांगती है और कहती है मैं 15 लोगों को लेकर आऊंगा, जिनके पास हथियार होंगे। बातचीत के आखिरी हिस्से में पार्टी ए, पार्टी बी से कहती है आप चिंता ना करें, हथियार की तुलना में कैडर की संख्या कहीं अधिक है।
बता दें कि रविवार को एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़की थी, जिसमे तकरीबन 79 लोगों की मौत हो गई थी।
"𝙔𝙤𝙪 𝘼𝙧𝙚 𝙐𝙣𝙙𝙚𝙧 𝙊𝙪𝙧 𝙒𝙖𝙩𝙘𝙝"
— SpearCorps.IndianArmy (@Spearcorps) May 28, 2023
👆 Our Message to all the miscreants in #Manipur#IndianArmy is committed to restore peace & adopt a people friendly approach irrespective of the nefarious plot of 𝙇𝙞𝙠𝙚𝙡𝙮 𝙐𝙨𝙖𝙜𝙚 𝙤𝙛 𝙃𝙪𝙢𝙖𝙣 𝙎𝙝𝙞𝙚𝙡𝙙#ManipurRescue pic.twitter.com/TBEvhFp4PW












Click it and Unblock the Notifications