मणिपुर के कातिल मिलेंगे धूल में

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मणिपुर के कातिलों को सजा देनी होगी। मणिपुर में जिन देश के दुश्मनों ने भारतीय सेना के 20 जवानों को मौत के घाट उतारा है, उन्हें देश माफ नहीं कर सकता।

जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सारी घटना से बेहद विचलित हैं। उन्होंने खुद गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को निर्देश दिए हैं कि मणिपुर के कातिल बचकर न निकल सके।

लो सख्त एक्शन

मोदी सरकार को चाहिए कि वह इनके खिलाफ सख्त एक्शन ले। अब इनसे किसी भी तरह के समझौते के लिए कोई स्पेस नहीं बचा। भारत माता के सपूतों पर वार करने वाले भारतीय नहीं हो सकते। वे तो देश के शत्रु हैं।

उन्हें उसी तरह से कुचला जाए जैसे हमने विभिन्न जंगों में दुश्मनों को मारा है। अच्छी बात ये है कि सरकार ने सुरक्षा बलों को आदेश भी दे दिए हैं कि वे इन देश के दुश्मनों को माफ न करे। जानकारी मिली है कि की मणिपुर के कातिलों के खिलाफ अभियान चालू हो चुका है। अब आरपार की लड़ाई होगी। अब इन्हें कोई बचा नहीं सकता।

मारो कातिलों को

रक्षा मामलों के जानकार अरुण कुमार ने कहा अपनी शहादत देने वाले 20 जांबाज सपूतों की शहादत का बदला तब ही लिया जा सकेगा जब कातिलों को मार डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत मां के 20 जांबाज जवानों की निर्मम हत्या की जांच नहीं अपितु तुरंत आतंकियों का समूल सफाया करे मोदी सरकार।

जानकारों ने बताया कि मणिपुर की घटना को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। वह अब उन तत्वों को कहीं भी छोड़ने के मूड में नहीं है,जो देश विद्रोही हरकतों में लिप्त हैं। सरकार ने सुरक्षा बलों को मणिपुर समेत देश के पूर्वोतर राज्यों में चलने वाले देश विरोधी तत्वों पर सख्ती से पेश आने का मन बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+