Manipur News: मणिपुर पुलिस ने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स के खिलाफ दर्ज किया मामला, लगाया यह गंभीर आरोप

Manipur News: मणिपुर में तीन महीने से हिंसा जारी है। इस बीच मणिपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मणिपुर पुलिस ने अर्धसैनिक बल असम राइफल्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एनडीटीवी के मुताबिक, असम राइफल्स को हिंसा प्रभावित मणिपुर के एक जिले से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद अर्धसैनिक बलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ दर्ज किया मामला

मणिपुर पुलिस ने आरोप लगाया है कि असम राइफल्स के जवानों ने राज्य पुलिस को उन लोगों को गिरफ्तार करने से रोका जो कथित तौर पर पिछले शनिवार को बिष्णुपुर जिले में तीन लोगों की हत्या के पीछे थे। हालांकि, असम राइफल्स ने अभी तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स कर्मियों के बीच कथित गतिरोध सोशल मीडिया पर सामने आने के कुछ घंटों बाद 5 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी।

बता दें कि मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिन पहले शनिवार को एक बार फिर से भड़की हिंसा में पांच लोगों की जान चली गई। अधिकारी ने बताया की देर रात तक गोलीबारी और बमबाजी चलती रही। मैतेई समुदाय के तीन लोगों की उनके घर के भीतर ही मणिपुर के क्वाकटा में गोली मारकर हत्या कर दी।

अज्ञात दंगाइयों ने इन लोगों के घर में अचानक से धावा बोला और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके कुछ घंटों बाद ही चूरचांदपुर जिले में कूकी समुदाय के लोगों की हत्या का मामला सामने आया। मणिपुर में 3 मई से भड़की हिंसा में 160 से अधिक लोगों की अबतक जान जा चुकी है।

गुरुवार को मणिपुर राइफल्स के जवान की हत्या कर दी गई थी। बिष्णुपुर में दंगाइयों ने शस्त्रागार में लूट की घटना को अंजाम दिया और सैकड़ों हथियार लूट ले गए। इस लूट के दौरान ही एक जवान की हत्या हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+