Manipur News: NIA ने एक संदिग्ध को दबोचा, भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश रचने का आरोप
Manipur News:मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर जिले से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक संदिग्ध को शनिवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध कथित तौर पर राज्य में मौजूदा जातीय अशांति का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए म्यांमार और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठनों के नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा था।
आरोपी की पहचान सेमिनलुन गंगटे के रूप में हुई, जिसे शनिवार को हिरासत में ले लिया गया। गंगटे को दिल्ली लाया गया है और यहां एक कोर्ट में पेश किया जाएगा। संघीय आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने साजिश की जांच के लिए 19 जुलाई को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जांच से पता चला है कि म्यांमार और बांग्लादेश स्थित उग्रवादी समूहों ने विभिन्न जातीय समूहों के बीच दरार पैदा करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से हिंसा की घटनाओं में शामिल होने के लिए भारत में उग्रवादी नेताओं के एक वर्ग के साथ साजिश रची है। इस उद्देश्य के लिए आरोपी हथियार, गोला-बारूद और अन्य प्रकार के आतंकवादी हार्डवेयर की खरीद के लिए धन मुहैया करा रहा है, जो सीमा पार भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में सक्रिय अन्य आतंकवादी संगठनों से लिए जा रहे हैं।
6 दिन पहले पीएलए के पूर्व कैडर की हुई थी गिरफ्तारी
संदिग्ध की गिरफ्तारी एजेंसी द्वारा इसी मामले में एक प्रशिक्षित उग्रवादी कैडर - मोइरांगथेम आनंद सिंह को हिरासत में लेने के कुछ दिनों बाद हुई है। सिंह को 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया और दिल्ली भी लाया गया। सिंह को मूल रूप से 16 सितंबर को मणिपुर पुलिस ने 4 अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर छद्म वर्दी पहनने और एक इंसास राइफल, एक एसएलआर, दो .303 राइफल और कई मैगजीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का पूर्व कैडर भी हैं।
3 मई को दो समुदायों के बीच हुई झड़पों में राज्य तबाह!
आपको बता दें कि मणिपुर में सबसे पहले झड़पें 3 मई को चुराचांदपुर शहर में हुईं, जब जनजातीय समूहों ने राज्य के आरक्षण मैट्रिक्स में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया गया था। हिंसा ने तुरंत राज्य को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए। झड़पों ने राज्य को मैदानी इलाकों में रहने वाले और राज्य की 53 फीसदी आबादी वाले प्रमुख मैतेई समुदाय और पहाड़ी जिलों में रहने वाले राज्य की 16 फीसदी आबादी वाले आदिवासी कुर्की समुदाय के बीच विभाजित कर दिया है। इस हिंसा में कम से कम 175 लोग मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications