मणिपुर सरकार ने 29 अगस्‍त को विधानसभा सत्र बुलाने की राज्‍यपाल से की सिफारिश

संवैधानिक संकट मंडरा रहा है, मणिपुर कैबिनेट ने राज्यपाल से 29 अगस्त से विधानसभा बुलाने को कहा

मणिपुर राज्‍य जिसने तीन महीने तक जातीय संघर्ष के कारण हिंसा का सामना किया वहां पर काफी हद तक अब हालात अब सामान्‍य हो चुके हैं। इस हिंसा के चलते मणिपुर की प्रदेश सरकार लगातार घिर रही है। वहीं अब प्रदेश के संवैधानिक संकट को देखते हुए मणिपुर सरकार ने राज्‍यपाल से 29 अगस्‍त को विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की सिफारिश की है।

Manipur Legislative Assembly

मंगलवार को मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी है कि मणिपुर की सरकार ने राज्‍यपाल से अगला विधानसभा सत्र बुलाने के लिए फिर से उनके पास एक बार फिर सिफारिश भेजी है।

साथ ही ये बताया गया है कि मणिपुर विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के एक इमरजेंसी रूल के तहत अधिसूचित किया जाएगा।

सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सोमवार को अगला सत्र 29 अगस्त से बुलाने का फैसला किया।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने 29 अगस्त को 12वीं मणिपुर विधानसभा का चौथा सत्र (मानसून सत्र) बुलाने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए प्रदेश राज्‍यपाल से गुजारिश की है।

बता दें इससे पहले मणिपुर में 21 अगस्‍त से विधानसभा सत्र आयोजित करने की कैबिनेट की सिफारिश 4 अगस्त को राज्यपाल को भेजी गई। तब राज्‍यपाल ने अनुमति नहीं दी थी जिसके बाद राज्‍य बीरेन सिंह सरकार अनिश्चितता में चली गई क्योंकि सदन का सत्र 2 सितंबर के बाद से नहीं हो सका है। वहीं प्रदेश की विपक्षी पार्टी ने गुस्‍सा निकालने हुए इसे संघर्षग्रस्त राज्य में "संवैधानिक संकट" करार दिया है।

गौरतलब है कि मणिपुर में 3 मई से शुरू हुई दो समुदायों के बीच जातीय हिंसा के चलते राज्‍य में 150 की मौत हो गई वहीं मणिपुर के 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+