मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के करीबी ने आखिरी रात से उठाया पर्दा, कहा मरने से पहले राज ने ली थी ये गोली

मंदिरा बेदी के पति के करीबी ने आखिरी रात से उठाया पर्दा, कहा मरने से पहले राज ने ली थी ये गोली

मुंबई, जुलाई 2। बॉलीवुड शोक में डूबा है। मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल की अचानक हुई मौत से सब हैरान हो गए। मरने से दो दिन पहले ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर पार्टी की थी, जिसके बाद अचानक से उनके निधन की खबर आई, जिसपर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा था। राज कौशल के बेहद करीबी दोस्त सुलेमान मर्चेंट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि निधन वाली रात को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वो काफी बैचेन थे। उन्होंने कार्डिएक एरेस्ट को एसिडिटी समझ लिया।

 मौत से पहले बैचेन थे राज कौशल

मौत से पहले बैचेन थे राज कौशल

सुलेमान मर्चेंट राज कौशल के 23 साल पुराने दोस्त हैं और बेहद करीबी रहे हैं। उन्होंने ई टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि निधन से पहले राज बेचैन थे। उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा था। उन्होंने उस बेचैनी को एसिडिटी समझ लिया और एंटी एसिडिक पिल्स ले ली, जबकि वो कार्डिएक अरेस्ट के संकेत थे। एसिडिट गोली लेने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई। वो पूरी रात परेशानी रहे और आखिर में सुबह 4 बजे उन्होंने मंदिरा को बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है। जिसके बाद मंदिरा ने फौरन आशीष चौधरी को फोन लगाया और उनकी कार में राज को हॉस्पिटल ले जाने के लिए निकल गए।

सुलेमान मर्चेंट न राज कौशल की मौत से पहले की रात से उठाया पर्दा

सुलेमान मर्चेंट न राज कौशल की मौत से पहले की रात से उठाया पर्दा

सुलेमान मर्चेंट ने राज कौशल की मौत से पहले वाली रात के घटनाक्रम के बारे में इंटरव्यू में बात की और कहा कि राज कि तबीयत बिगड़ते देख मंदिरा और आशीष चौधरी फौरन उन्हें लेकर आस्पताल के लिए निकल पड़े, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थमने लगी। वो होश खोते जा रहे थे। करीब 5-10 मिनट के बाद उनकी पल्स बंद हो गई। वो राज को लेकर अस्पताल पहुंचते उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 पहले भी आ चुका था हार्ट अटैक

पहले भी आ चुका था हार्ट अटैक

सुलेमान ने बताया कि राज कौशल को पहले भी दिल का दौड़ा पड़ चुका था। उन्होंने कहा कि वो पिछले 23 सालों से राज को जानते हैं। राज जब करीब 30 -32 साल के थे, तब भी उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा था, जिसके बाद उनकी काफी देखभाल की गई और वो बिल्कुल स्वस्थ हो गए। फिर अचानक से वो हम सबको छोड़कर चले गए, जिसपर विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए ये बड़ा सदमा है। उनका करीबी , उनके सबसे प्यारा दोस्त उन्हें अकेला छोड़कर चला गया। आको बता दें कि बुधवार को मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+