Mandira Bedi ने पति की मौत के 6 दिन बाद तोड़ी चुप्‍पी, फोटो शेयर कर लिखी ये इमोशनल पोस्‍ट

नई दिल्‍ली, 6 जुलाई। टीवी के मशहूर सीरियल शांति से अपने करियर की शुरूआत करने वाली मंदिरा बेदी पर पिछले हफ्ते दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति और फिल्‍म निर्माता राज कौशल का महज 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का निधन 30 जून को कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ था। मौत के छह दिनों बाद मंदिर बेदी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर राज के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है इसके साथ ही राज के लिए दो इमोशनल शब्द लिखे हैं।

ट्विटर पर मंदिरा ने राज के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखी ये बात

ट्विटर पर मंदिरा ने राज के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखी ये बात

राज कौशल की अचानक मौत ने मंदिरा बेदी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। स्‍क्रीन पर स्‍ट्राग नजर आने वाली मंदिरा पति की मौत पर फूंट-फूंट कर रोईं। वहीं अब मंदिरा ने राज के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा कर उन्हें याद किया है। ट्विटर पर मंदिरा ने राज के साथ तस्वीर पोस्ट करके उनका निकनेम लिखा है और टूटा हुआ हार्ट पोस्‍ट किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा आरआईपी मेरे राजी।' इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी शेयर कर ये जताया है कि दो दिल जो अभी तक एक थे अब वो सदा के लिए अलग हो गए।

मंदिरा ने इससे पहले बस टूटे दिल किया था पोस्‍त

मंदिरा ने इससे पहले बस टूटे दिल किया था पोस्‍त

राज की मौत के चार दिन बाद मंदिरा ने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्‍चर को डिलीट कर दिया था। उन्होंने बिना कुछ लिखे पति के निधन पर शोक जताया था। इससे बाद मंदिरा बेदी ने राज कौशल की कई तस्‍वीरें शेयर की थीं। मंदिरा के पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने सांत्वना दे रहे हैं। । मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर भी राज कौशल की 3तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा था बस टूटे दिल का इमोजी बनाया था।

राज और मंदिरा की 1999 में हुई थी शादी

राज और मंदिरा की 1999 में हुई थी शादी

बता दें राज और मंदिरा की शादी 1999 में हुई थी। दोनों के दो प्‍यारे बच्‍चे हैं जिसमें बेटे का जन्‍म 2011 में हुआ था और एक साल पहले मंदिरा और राज ने एक बेटी को अडाप्‍ट किया था। वहीं मौत के दो दिन पहले वीकेंड पर मंदिरा और राज ने अपने घर पर पार्टी की थी जिसकी तस्‍वीर राज ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ऐसे में अचानक उनका मौत से उनके सभी जानने वालों को हिला कर रख दिया।

राज कौशल का करियर

राज कौशल का करियर

राज कौशल ने बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बॉलीवुड में कई फिल्‍में बनाईं। जिनमें प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। मंदिरा बेदी ने सारे पुरातन रूढ़ीवादी परंपराओं को नकारते हुए अपने पति का अंतिम संस्‍कार किया था। जिसकी सोशल मीडिया पर फोटो आई तो कई यूजर्स ने संवेदना व्‍यक्‍त की वहीं कई यूजर ऐसे भी थे जिन्‍होंने मंदिरा बेदी के ड्रेसअप को लेकर ट्रोल किया।

https://hindi.oneindia.com/photos/ranveer-did-not-stop-even-after-saying-directors-cut-kept-kissing-deepika-oi64026.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+