मोदी जी! मेरी बहन की शादी के लिए दहेज में टीवी, फ्रीज और मोटरसाइकिल दे दीजिए
बुलंदशहर। नरेन्द्र मोदी जी! मेरी दो बहने हैं और दोनों की उम्र शादी लायक हो गई है। मैं दोनों के विवाह को लेकर चिंतित हूं क्योंकि मेरी माली हालत इतनी नही है कि मैं अपनी बहनों की शादी में दान-दहेज दे सकूं। आप कृपा कर मेरा सहयोग करें ताकि मैं अपनी बहनों की शादी कर सकूं। जी हां ये चंद लाइनें बुलंदशहर के मनजीत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्ठी में लिखी है। मनजीत ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है जिसमें उसने टीवी, फ्रीज जैसी चिजों की मांग रखी है।

महीने में 10-5 दिन दिहाडी मजदूरी करके अपने पिता की बीमारी के इलाज में कमाई खर्च हो रही है। बहनों की बढ़ती उम्र से परेशान होकर उसने पीएम को चिट्ठी भेजकर अपनी गरीब की हकीकत से परदा उठाया है। उसे आस है की नरेन्द्र मोदी उसकी बहनों की शादी के लिए दहेज का समान जरूर भिजवाऐगें। मोटर साईकिल से लेकर तमाम घरेलू चीजों की लिस्ट भेजी थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीएमओ से जिला प्रशासन को चिट्ठी मिली।












Click it and Unblock the Notifications