'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन का सपना दिखाने वाला मोहित गोयल ड्राई फ्रूट घोटाले में गिरफ्तार
नई दिल्ली, 26 अगस्त। फ्रीडम 251 फोन के मुख्य आरोपी मोहित गोयल को 200 करोड़ रुपए के मेवे के घोटाले के आरोप में सोमवार को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारिी अलग मामले में हुई है। 19 अगस्त को इंदिरापुरम के रहने वाले विास मित्तल ने गोयल व अन्य पांच लोगों के खिलाफ एफईआर दर्ज कराई थी और उनपर 41 लाख रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। जिसके बाद सोमवार को गोयल के घर पर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इंदिरापुरम के एसएचओ संजय पांडे का कहना है कि मोहित गोयल ने विकास मित्तल के साथ 41 लाख रुपए का फर्जवाड़ा किया है। जब पीड़ित ने गोयल से इस बारे में पूछा तो उसने उन्हें धमकी दी। 19 अगस्त को आरोपी ने विकास मित्तल के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की ,जिसमे विकास मित्तल घायल हो गए। जिसके बाद उन्होंने उसी दिन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद मोहित गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। एफआईआर के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने मोहित गोयल के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस एफआईआर में पांच अन्य भी शामिल हैं।
बता दें कि मोहित गोयल ने 2017 में फ्रीडम 251 स्मार्टफोन का ऐलान किया था जिसमे 251 रुपए में फोन दिए जाने का दावा था। लेकिन बाद में उसका नाम एक घोटाले में सामने आया, यही नहीं 2018 में उसका नाम फिरौती मांगने क मामले में भी सामने आया। गोयल दुबई ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस हब नाम की कंपनी चलाता है जिसका नोएडा के सेक्टर 62 में स्थित कॉम्पलेक्स में ऑफिस है। पुलिस का कहना है कि उन्हें गोयल के खिलाफ 40 लिखित शिकायत मिली है जिसमे पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के व्यापारियों ने अपने साथ फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मोहित गोयल के खिलाफ देशभर में 35 अलग-अलग धोखाधड़ी और अन्य अपराध के मामले दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications