दिल्ली: रेस्तरां कर्मचारी ने साथी कर्मचारी को चाकू घोंप की हत्या, मामला दर्ज
नई दिल्ली। देश की राजधानी में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेंट्रल दिल्ली में एक व्यक्ति को चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारी ने अपने साथी की 17 जून को किसी बात पर बहस के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जोकि बाद में हिंसक हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जोकि तमाम जगहों पर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के छतरपुर इलाके में रह रही केन्या की एक महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच महरौली थाना की पुलिस कर रही है। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि महिला का नाम एनसम है और वह छतरपुर एक्सटेंशन की एक बिल्डिंग में रहती थीं। सोमवार को रात तकरीबन 8 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी फोन के जरिए मिली। जांच में पता चला है कि महिला की हत्या करने वाली भी कथित आरोपी महिल भी सामने वाले फ्लैट में रहती थी, जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिस महिला ने केन्या की महिला की हत्या की है वह अवैध रूप से फ्लैट में रह रही थी। वह भी विदेश एक विदेशी महिला है और उसके पास भारत में रहने का वैध वीजा नहीं है। जांच में यह बात सामने आई है कि यहां छोटे-छोटे आठ फ्लैट हैं, जिसमे सभी केन्या की महिलाएं ही रहती हैं। इनमे से अधिकतर महिलाओं के पास भारत में रहने का वैध वीजा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications