गुजरात विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी पर बैठा BJP कार्यकर्ता, मचा बवाल

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के मुख्य सभागार में अध्यक्ष की कुर्सी पर एक युवक के बैठे होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जो शख्स कुर्सी पर बैठा दिख रहा है उसकी पहचान भाजपा के एक कार्यकर्ता राहुल परमार के तौर पर हुई है। वह वडोदरा महानगर पालिका के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। वह बी.ई है और आर.टी.आई कार्यकर्ता भी हैं। शनिवार को वह अपने एक मित्र के साथ में गांधीनगर स्थित विधानसभा को देखने के लिए गया था। राहुल इसी दौरान स्पीकर की सीट पर जाकर बैठ गया था।

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी हुए नाराज

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी हुए नाराज

इस हरकत पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सदन की गरिमा का अपमान बताया है। आपको बता दें कि विधानसभा के भीतर जाकर अगर कोई आम व्यक्ति फोटो खींचता है या वीडियो बनाता है तो यह विशेषाधिकार का उल्लंघन माना जाता है। राहुल वडोदरा में आरटीआई कार्यकर्ता के तौर पर काम करता हैं। वह अपने वॉर्ड संख्या-7 के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा देखने आया था।

राहुल का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

राहुल का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

राहुल का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो उसने आनन-फानन में फेसबुक से अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। बीजेपी कार्यकर्ता की इस हरकत पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा, 'बीजेपी सत्ता के नशे में विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी का सम्मान करना भी भूल गई है।'

विधानसभा की सुरक्षा में चूक

विधानसभा की सुरक्षा में चूक

विधानसभा सचिव डीएम पटेल ने कहा कि स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को इस संबंध में जांच का आदेश दे दिया है। पटेल ने कहा कि स्पीकर के अलावा इस कुर्सी पर कोई और नहीं बैठ सकता है। इसके साथ ही यह सुरक्षा में चूक का भी मसला है क्योंकि मेन हॉल में केवल अधिकृत लोगों और विधायकों को प्रवेश की अनुमति होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+