जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने आदमी को मारी गोली, मौत
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार शोपियां जिले के निलदूरा गांव में आतंकियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में आतंकियों ने स्थायी नेता को गोली मार दी थी। इससे पहले आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के बडगाम में ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी (बीडीसी) के चेयरमैन की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक भूपेंद्र सिंह बडगाम के खाग से बीडीसी चेयरमैन थे। भूपेंद्र सिंह पर आतंकियों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के शोपियां में ही आतंकियों ने शुक्रवार को सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था शोपियां के मिनी सचिवालय में तैनात सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। हालांकि इस फायरिंग में किसी भी जवान को नुकसान नहीं हुआ था। हमले के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए।
गुरुवार को आतंकियों ने बडगाम जिले में सीआरपीएफ का एक सहायक उपनिरीक्षक पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने बडगाम जिले के कैसरमुल्ला में सीआरपीएफ की 117वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक पर फायरिंग कर दी। आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक शहीद हो गए। इस हमले के बाद आतंकी हथियार छीनकर वहां से फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications