दिल्ली मेट्रो में चेकिंग के नाम पर छेड़खानी, शख्स का आरोप- की गई पैंट खोलने की कोशिश

नई दिल्ली। मेट्रो के भीतर कई बार महिलाओं ले छेड़खानी के मामले सामने आते हैं। लेकिन एक अनोखे मामले में हाल ही में एक शख्स ने आरोप लगाया है कि मेट्रो में चेकिंग के नाम पर उसके साथ छेड़खानी हुई है। शख्स के अनुसार घटना उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन की है। यूं तो मेट्रो स्टेशनों पर चेकिंग सिर्फ सीआईएसएफ के कर्मचारी करते हैं और उनकी वर्दी खाकी रंग की होती है। लेकिन युवक का आरोप है कि जिस शख्स ने वहां उसकी चेकिंग की उस आदमी ने नीले रंग की धारियों वाली शर्ट, डार्क ग्रे कलर की पैंट और काले जूते पहन रखे थे।

ई- मेल के जरिए की शिकायत

ई- मेल के जरिए की शिकायत

शख्स ने ई मेल के जरिए डीएमआरसी को शिकायत की। उसने शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि शख्स ने ये नहीं लिखा कि उसके साथ मेट्रो स्टेशन के किस हिस्से में इस तरह की हरकत की गई। उसने बताया कि 16 मई शाम 7 बजे जब वह अपने दफ्तर से लौट रहा था तो उसके साथ ये सब हुआ।

'की गई पैंट की बेल्ट खोलने की कोशिश'

'की गई पैंट की बेल्ट खोलने की कोशिश'

शख्स का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर आरोपी ने पहले उसके चेस्ट को गलत तरीके से छुआ और उसके बाद उसकी बेल्ट खोलने की भी कोशिश की। हालांकि युवक ने ईमेल में अपना फोन नंबर नहीं दिया है। शख्स ने घटना के 2 दिन बाद 18 मई को डीएमआरसी की हेल्पलाइन वाले ई-मेल अड्रेस पर मेल भेजकर यह शिकायत दर्ज कराई थी।

सीआईएसएफ को भेजी गई शिकायत की जांच

सीआईएसएफ को भेजी गई शिकायत की जांच

मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि क्योंकि ये मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसलिए इसकी जांच सीआईएसएफ को दे दी गई। हालांकि सीआईएसएफ का कहना है कि डीएमआरसी की ओर से उनके पास अभी तक कोई औपचारिक शिकयत नहीं आई है। पीड़िक शख्स का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की जांच की जाए। आशंका है कि शायद आरोपी प्राइवेट सेक्योरिटी गार्ड हो।

यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+