अनोखा जुगाड़: परिवार को घर ले जाने के लिए इस शख्स ने लगाया ऐसा दिमाग, तारीफ कर रहे लोग

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ना सिर्फ लोगों की जान ले रहा है बल्कि लॉकडाउन के चलते आर्थिक नुकसान से कई देशों की कमर टूट गई है। भारत में देशव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च, 2020 से लागू हुआ था, तब से लेकर आज तक विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर पलायल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें परिवार को घर ले जा रहे शख्स के अनोखे जुगाड़ की काफी तराफी हो रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो लॉकडाउन से जूझ रहे प्रवासी मजदूरों के पलायन से संबंधित है।

लॉकडाउन के बीच वायरल हुआ वीडियो

लॉकडाउन के बीच वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, देशबंदी की वजह से दिहाड़ी मजदूरों के पास काम नहीं है, उनके सामने आजीविका की समस्या आ गई है। ऐसे में कई पैदल, साइकिल पर या मोटरसाइकिल पर ही अपने घरों की ओर निकल पड़े हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज में परिवार को घर ले जा रहे एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपनी मोटरसाइकिल के साथ बच्चों के झूले को जोड़ा हुआ है। इस वीडियो को इंडिया टीवी हिंदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है।

अनोखे जुगाड़ ने सबको चौंकाया

अनोखे जुगाड़ ने सबको चौंकाया

वीडियो कहां का है और बाइक चलाने वाला शख्य कहां जा रहा है, इस बात की जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन शख्स के इस जुगाड़ के देख सड़क पर चलने वाले अन्य लोग हैरान हो गए। बाइक चला रहे व्यक्ति ने गाड़ी के आगले पहिए को निकालकर उसे झूले में जोड़ देता है। दिशा दिखाने के लिए झूले में एक स्टीयरिंग व्हील लगा है जिससे वह दाएं-बाएं घुम सकता है। वीडियो में देखने पर लगता है कि युवक ने बाइक की रफ्तार को किसी तरह से एक ही स्पीड पर सेट दिया है।

झूले पर बैठी है पत्नी और बच्चा

झूले पर बैठी है पत्नी और बच्चा

बाइक से जुड़े झुले में उसकी पत्नी अपनी गोदी में एक बच्चे को लिए बैठी है। इसके अलावा झूले के सबसे ऊपर एक चारपाई बांधी गई है और अन्य बैठने के स्थान पर सामान रखा गया है। इस शख्स ने अपने जुगाड़ से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो, बाइक चालक के पीछे चल रही एक कार सवार द्वारा बवाई गई है जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया भी दी है।

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया

39 सेकेंड के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स के अनोखे जुगाड़ की काफी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है.. बस सहयोग चाहिए..।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जहां चाह, वहां राह।' बता दें कि वीडियो पर कई कमेंट्स ऐसे भी आए हैं जो उसके पूराने होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन के बीच यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर ले गया साइकिल, मालिक के लिए छोड़ी चिट्ठी वायरल, लिखा-मैं आपकी साइकिल...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+