तो 'क्लोन' क्रेडिट कार्ड से युवकों ने की 16 लाख की 'शाॅपिंग'
नई दिल्ली। एटीएम व क्रेडिट कार्ड लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। लेकिन शातिर दिमाग वाले इन कार्डस का दुरुपयोग करने में आगे हैं। एक नाइजीरियाई युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एचडीएफसी बैंक के क्लोन क्रेडिट कार्ड से करीब 16 लाख की खरीददारी कर डाली। शिकायत पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक का दोस्त पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी ने बताया कि दूसरे आरोपी का नाम रॉबर्ट है। वह सात-आठ महीने से उसके साथ रह रहा था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार शिवालिक मालवीय नगर स्थित मै. यूनिकॉर्न इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लि. के जनरल मैनेजर ने मालवीय नगर थाना पुलिस को शिकायत की कि अफ्रीकन मूल के दो युवक उनकी दुकान पर आए और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से करीब 16 लाख रुपये की खरीदारी की। आरोपी की निशानदेही पर पांच एप्पल आई फोन समेत दस मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 50 सिम कार्ड, पांच फर्जी पासपोर्ट, मैगनिटिक टेप और नए कपड़े बरामद हुए हैं।
अगले दिन बैंक ने बताया कि रकम उनके खाते में ट्रांफसर नहीं की जा सकती, क्योंकि कार्ड क्लोन किया हुआ है। मामला दर्जकर थानाध्यक्ष विजय चंदेल की देखरेख में एसआई डीवी सिंह की टीम ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम ने मालवीय नगर से 20 नवंबर को एक आरोपी नाइजीरियाई निवासी जिमोह उर्फ तिजानी (36) को पकड़ लिया। आरोपी कृष्णा पार्क, देवलीर रोड खानपुर में रहता था।












Click it and Unblock the Notifications