पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने बच्चों के सामने किया बेरहमी से कत्ल और फिर...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स ने अपने बच्चों के सामने पत्नी को हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। वो पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसके चलते आए दिन घर में क्लेश होता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके से हत्या में प्रयोग किया गया हथौड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हत्यारा पति फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। करीब 18 साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति का नाम विनोद है और मृतक महिला का नाम सविता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत होने के कारण कोई काम धंधा नहीं करता था। ऐसे में उसकी पत्नी ने छोटा मोटा काम करना शुरू कर दिया तो उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था।


Click it and Unblock the Notifications
