मालिक पर किया बाघ ने हमला तो कुत्ते ने इस तरह बचाई जान, भाग निकला आदमखोर
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सिवानी में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक शख्स के ऊपर जब बाघ ने हमला किया तो उसके पालतु कुत्ते ने उसकी जान बचाई है। दरअसल यहां जिले के कुरई वन क्षेत्र में एक 22 वर्षीय शख्स पंचम गजबे शनिवार सुबह शौच के लिए गया। वहां से लौटते हुए शख्स पर एक बाघ ने हमला कर दिया। ऐसे में शख्स के पालतु कुत्ते ने उसपर भौंकना शुरू कर दिया गया। इसके चलते आस पास के गांव वालों को इसकी खबर लगी और वे वहां पहुंचे जिसके चलते बाघ वहां से घबराकर भाग गया।

खतरा देखकर भी नहीं छोड़ा मालिक का साथ
वनमंडल अधिकारी टी एस सुलिया ने बताया कि शनिवार सुबह पंचम अपने कुत्ते को साथ लेकर कुरई वन परिक्षेत्र अंतर्गत परासपानी बीट में शौच के लिए गया था। यहां बाघ के अचानक हमले से पंचम घबरा गया लेकिन खतरा भांपने के बावजूद उसका कुत्ता वहां से भागने की जगह डटा रहा। वह बाघ पर लगातार भौंकता रहा। इससे आसपास के ग्रामीणों के खतरे की खबर लग गई और वे वहां पहुंच गए। जिसके बाद बाघ वहां से भाग निकला।

युवक को आई गंभीर चोटें
गौरतलब है कि बाघ भले ही वहां से भाग निकला हो लेकिन वह पंचम के बायें व दाएं हाथ को घायल करके चला गया। इसके अलावा पंचम के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। गांव वालों में युवक को उपचार के लिए भेजा। इलाके में पंचम के कुत्ते की बहादुरी और वफादारी के खूब चर्चे हैं।

कुत्ते ने बचाई बच्चे की जान
थाइलैंड के एक गांव में एक विकलांग कुत्ते ने मासूम की जान बचाकर मिसाल पेश की है। विकलांग होने के बाद भी कुत्ते ने जो समझदारी दिखाई है उसकी चर्चा पूरे थाइलैंड में हो रही है। दरअसल कुत्ते के मालिक ने बताया कि वो लगातार एक जगह पर ही खुदाई कर रहा था। गढ्ढे में दबे बच्चे की रोन की आवाज भी सुनाई दे रही थी। इसके बाद गांव वालों ने बच्चे को जिंदा निकाला लिया। बाद में जब मासूम को बाहर निकाला गया तो पता चला कि इस उसकी ये दुर्दशा किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने ही की थी। जो कम उम्र में बिना शादी के मां बन गई थी।
यह भी पढ़ें- शेरनी के जबड़े में थी जंगली कुत्ते की गर्दन, साथी कुत्ते ने जान पर खेल बचाई जान, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications