शेरनी के जबड़े में थी जंगली कुत्ते की गर्दन, साथी कुत्ते ने जान पर खेल बचाई जान, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के जंगलों में शूट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शेरनी के जबड़े में फंसा और मृतप्राय दिख रहे इस जंगली कुत्ते को एक दूसरे कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। जिस चालाकी से जंगली कुत्ते ने अपनी साथी की जान बचाई, उसे गाड़ियों से कुछ पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया।

जिम्बाब्वे के हवांगे नेशनल पार्क का वीडियो

क्रूगर साइटिंग्स के यूट्यूब और इंस्टा पर ये वीडियो शेयर किया गया है। जिम्बाब्वे के हवांगे नेशनल पार्क में ये वीडियो शूट किया गया है। वीडियो को करीब 25 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कई जंगली कुत्ते जंगल में घूम रहे हैं। दोपहर के वक्त एक मादा शेर वहां आती है और उसकी निगाह इन पर पड़ती है। जिसके बाद वो अपने शिकार के लिए दांव लगाती है।

 शेरनी के जबड़े में कुत्ते की गर्दन

शेरनी के जबड़े में कुत्ते की गर्दन

शेरनी यहां आती है और पलक झपते ही एक कुत्ते को पकड़ लेती है। वो उसकी गर्दन जबड़े में अच्छी तरह से फंसा लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता बिल्कुल असहाय सा शेरनी के जबड़े में लटका रहता है। पर्यटक भी गाड़ी से ये सब देखते रहते हैं लेकिन शेरनी को किसी तरह से भी छेड़ने का रिस्क वो नहीं ले सकते थे।

ऐसे बची जान

ऐसे बची जान

इसी बीच एक और कुत्ता शेरनी के सामने आकर इशारे में शेरनी को उकसाता है। इस पर शेरनी उस पर झपट पड़ती है। इस बीच उसके जबड़े में फंसा जंगली कुत्ता छूट जाता है। वहीं जिसकी तरफ शेरनी झपटी वो भी भागने में कामयाब रहा। दोनों ही कुत्तों की जान बच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+