VIDEO: मोबाइल में बैट्री की जगह लगा रखा था सोने का बिस्किट, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
नई दिल्ली। सोने की तस्करी करने के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से भी सामने आया है। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक व्यक्ति को सोने की तस्करी करने को लेकर गिरफ्तार किया है। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने जब इस शख्स की जांच की तो पता चला कि उसने अपने मोबाइल फोन में सोने का बिस्किट छिपाया हुआ था। ये बिस्किट फोन में उस जगह छिपाया गया था, जहां फोन की बैटरी लगी होती है।
Recommended Video

वायरल हो रहा वीडियो
मोबाइल फोन से सोने का बिस्किट मिलने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति कथित तौर पर सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। वह दुबई से लौटा था और दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तारी के बाद इस व्यक्ति के पास से 505 ग्राम सोना जब्त किया गया है। इस 505 ग्राम सोने की तस्करी दुबई से की जा रही थी।
यूपी से भी सामने आया था एक मामला
इससे करीब दो हफ्ते पहले भी सोने की तस्करी का एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया था। यहां एक शख्स अपने बैग की बिडिंग में दुबई से सोना छिपाकर लाया था। वह अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की टीम की नजर में आ गया। जिसके बाद टीम ने उसका बैग फाड़कर पूरा सोना निकाल लिया था। उसके पास कुल 699.00 ग्राम सोना मिला था। जिसकी कीमत 40,94,140 रुपये बताई गई।

बैग की बिडिंग में छिपाकर लाया था सोना
इस मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया था कि एयरपोर्ट पर विमान संख्या एफजेड 8325 से उतरे यात्री के पास से सोना बरामद किया गया है। वह यात्री सोने को तार के रूप में ढालकर बैग की बिडिंग में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत सोना जब्त कर जांच की जा रही है। यात्री राजधानी लखनऊ का निवासी है। लाखा ने कहा था कि सीमा शुल्क आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ला और अपर आयुक्त वेद प्रकाश सिंह के निर्देश पर अधीक्षक विमल कुमार श्रीवास्तव, लवकेश वर्मा एवं निरीक्षक श्रवन कुमार जायसवाल, विमल कुमार, अनूप कुमार वर्मा, नारायण सिंह, मोहम्मद असलम, नीलम सिन्हा आदि ने यह कार्रवाई की है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 21 साल के इस छात्र ने जीता दुनिया का सबसे तेज 'ह्यूमैन कैलकुलेटर' का खिताब












Click it and Unblock the Notifications