पत्नी को दिया एक किलो सोने का मंगलसूत्र, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बुला लिया थाने, खुल गई पोल
मुंबई, 18 जून। शादी की सालगिरह पर हर कोई अपनी पत्नी को अच्छे से अच्छा तोहफा देने की कोशिश करता है जिससे कि उसकी पत्नी खुश हो। लेकिन मुंबई के भिवंडी के कोगांव में रहवे वाले एक व्यक्ति ने जब अपनी पत्नी को सालहिरह के मौके पर एक किलो का मंगलसूत्र हार पहनने के लिए दिया तो इसे देखकर हर कोई चौंक गया। यह हार काफी लंबा था और महिला के तकरीबन घुटनों तक पहुंच रहा था। जिसने भी इस हार को देखा वो देखता रह गया और बस यही सोच रहा था कि आखिर इतना महंगा हार कहां से आया।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद खुली पोल
अपनी पत्नी को एक किलो के सोने का हार तोहफे में देने वाले बाला कोली एक गलती कर बैठे। दरअसल बाला कोली ने पत्नी के साथ शादी की वर्षगांड के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जोकि बहुत तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो डालना बाला कोली के लिए एक नहीं दो मुश्किलें लेकर आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने पर तलब कर लिया। वरिष्ठ इंस्पेक्टर से जब इस बारे में पूछा गया कि आखिर उन्होंने बाला कोली को पुलिस स्टेशन क्यों बुलाया तो उन्होंने इसकी दिलचस्प वजह बताई।

पुलिस ने बुलाया थाने
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हमने बाला कोली को इसलिए पुलिस स्टेशन बुलाया ताकि हम उन्हें समझा सके इतना भारी भरकम और महंगा सोने का हार आपको सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए था, इससे ना सिर्फ आपके इलाके में बल्कि पूरे देश में लोगों को पता चल गया है कि आपके पास एक किलो के सोने का हार और इससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

असली नहीं नकली सोने का हार
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे देखा जा सकता है कि बाला कोली की पत्नी ने घुटने तक लंबा सोने का हार पहन रखा है और वह खुशी-खुशी पति के साथ मिलकर केक काटती हैं। पत्नी को इस बात की खुशी थी की उनके पति ने उनके लिए इतना महंगा सोने का हार खरीदा। लेकिन बाला कोली ने पुलिस को बताया कि यह हार असली नहीं है और इसे उन्होंने कल्याण के एक ज्वेलर्स से बनवाया है। जिसके बाद पुलिस ने ज्वेलर से इस बात की पुष्टि की तो उसने भी कहा कि यह सोने का हार नहीं है।

महज 38000 हजार का हार
बाला कोली ने बताया कि उसने यह हार अपनी पत्नी को सालगिरह पर देने के लिए बहुत पहले बनवाया था और इसका वजह तकरीबन एक किलो है लेकिन यह असली सोने का नहीं है और इसकी वास्तविक कीमत सिर्फ 38000 रुपए ही है। जब पुलिस ने मुझे थाने बुलाया तो मैंने उन्हें इसकी सच्चाई बताई। जिसके बाद पुलिस ने बाला कोली को सलाह दी कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से आपकी जान को खतरा हो सकता है। वीडियो देखने के बाद अपराधी आपके पीछे पड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications