जब शख्स के दिल में उतर गई महिला वेटर की सर्विस, दे डाली 2.5 लाख की टिप!

नई दिल्ली, 19 जुलाई। किसी भी काम को अगर मन से किया जाए रिजल्ट वैसा ही आता है जैसा एक वेटर मरियाना लैंबर्ट के काम का आया है। आप सोंच रहे होंगे कि मरियाना लैंबर्ट में ऐसा क्या है वो ते महज एक होटल की वेटर है। लेकिन लैंबर्ट की अपने काम में बेस्ट पर्फार्मेंस देखकर एक शख्स उसे 2.5 लाख की टिप दे गया।

Mariana Lambert

मरियाना लैंबर्ट अमेरिका के अल्‍फ्रेडो पिज्‍जा कैफे में काम करती हैं। पिछले महीने जून में एक शख्‍स ने कैफे में Stromboli खाने का ऑर्डर दिया। जिसका बिल 1038 रुपए आया लेकिन शख्स ने इस बार कुछ अलग करने की सोची। वो वेटर मरियाना की सर्विस से काफी प्रसंन्न था। इस बार उसने बिल के बदले मैरिआना लैंबर्ट को 2 लाख 39 हजार रुपए दे दिए। ये देख मरियाना के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि उन्हें एक बार कोई इतनी टिप दे सकता है।

वेटर मरियाना को टिप देने वाले व्यक्ति का नाम एरिक स्मिथ नाम का एक व्यक्ति है। वो 'टिप्स फॉर जीसस' सोशल मीडिया ट्रेंड का सदस्य है। एरिक अक्सर भ्रमण करते रहते हैं। वहीं वेट्रेस मरियाना का कहना है कि जब उन्होंने हाई स्कूल पास किया था उसके बाद से वो वेटर का काम कर रही हैं। तब से अब जाकर उन्हें किसी ने इतनी बड़ी टिप दी है। मरियाना कहती हैं कि इस पैसे से वो अपने बकाया बिल का भुगतान करेंगी।

ये भी पढ़ें: क्यों झूठे होते हैं 'घड़ियाली आंसू'? जानिए किसलिए कही गई ये कहावत

दरअसल, एरिक स्मिथ वेट्रेस मरियाना की सर्व करने के तरीके से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इस तरह की टिप वेट्रेस की मदद करने के लिए। हलांकि जब मरियाना को शख्स से 3000 डॉलर दिए तो वो एक बार चौंक गईं। बाद में एरिक ने उन्हें समझाया वो इसे जीसक क्राइस्ट के नाम पर दे रहे हैं। वो 'टिप्स पर जीसस' ग्रुप के लिए काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+