शादी समारोह में पहुंचे युवक की पिटाई कर जूतों पर रगड़वाई नाक, VIDEO
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में 16 जून को एक शादी समारोह में कुछ लोगों ने पहले एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई की और फिर उसे लोगों के जूतों पर नाक रगड़ने के लिए मजबूक किया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से ही पीड़ित युवक लापता है। अब वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंदसौर में एक शादी कार्यक्रम में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसी में एक शख्स ने दूसरी की पिटाई कर दी और अपने जूते पर नाक रगड़ने के लिए उसके मजबूर किया। सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर दिलीप सिंह बिलवाल ने कहा है कि घटना के वीडियो पुलिस के पास भी आया है। वीडियो के आधार पर ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीनियर पुलिस अधिकारी की निगरानी में जांच चल रही है।
बता दें कि घटना का जो वीडिया सामने आया है उसमें भई आप देख सकते हैं कि किस तरह से पहले शख्स की पिटाई की गई और फिर बाद में पीड़ित जमीन पर लेट कर आरोपी के जूतों पर अपनी नाक रगेड़ते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश में क्राइम के स्तर और संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले एमरी के सिवानी में कथित तौर पर गोमांस ले जाने के शक में गोरक्षकों ने एक मुस्लिम महिला समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी थी।
यह भी पढ़ें- बेटी की तबियत बिगड़ने पर गैंगरेप का पता चला, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म


Click it and Unblock the Notifications
