बेटी की तबियत बिगड़ने पर गैंगरेप का पता चला, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। 9 माह पहले गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने नाबालिग को मुंह खोलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। जब तबियत बिगड़ी तब पिता बेटी को डॉक्टर के पास ले गए। उसके बाद पता चला कि बेटी गर्भवती है। तब नाबालिग पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।

नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

पीड़िता ने सीएचसी पर बच्चे को जन्म दिया है। वहीं पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र की है। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक यहां की रहने वाली 16 साल की नाबालिग करीब 9 माह पहले अपने घर से खेत पर जा रही थी। गांव के रहने वाले रामू और नरवीर ने उसको रास्ते में पकड़ लिया। दोनों लोग उसे उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। तब चीखपुकार करने की कोशिश की तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर चुप करा दिया।

खेत में किया था रेप

खेत में किया था रेप

शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद दोनों ने नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को मुंह खोलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने घर आकर परिवार को कुछ नहीं बताया। लेकिन कुछ माह बाद जब उसकी तबियत बिगड़ी तब परिवार ने डॉक्टर को दिखाया, तब पता चला कि नाबालिग गर्भवती है।

पिता पहुंचे थाने

पिता पहुंचे थाने

इसके बाद नाबालिग पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। उसके बाद 10 जून को नाबालिग की फिर हालत बिगड़ी जिसके बाद उसको सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+