हाई टेंशन लाइन पर चढ़ गया शख्स, देखिए फिर क्या हुआ
सूरत। गुजरात के सूरत में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति बुधवार को हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। यह घटना सूरत के न्यू बॉम्बे मार्केट के पास हुई है। हालांकि, बाद में उस व्यक्ति को दमकल विभाग के लोगों द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों ने जब इस व्यक्ति को बिजली के टावर पर चढ़े हुए देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी। यह घटना सुबह के करीब 4 बजे की है। जैसे-जैसे लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी मिलती गई, लोग टावर के आसपास जमा होते रहे।
दमकल विभाग के लोगों ने करीब दो घंटों की जद्दोजहद के बाद उस व्यक्ति को हाई टेंशन लाइन के टावर से नीचे उतारा।

उत्तर प्रदेश के जालौन में भी हुआ ऐसा
उत्तर प्रदेश के जालौन में भी एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा ही किया। व्यक्ति नशे में धुत बताया जा रहा है। नशे में चूर वह व्यक्ति एक हाई वोल्टेज बिजली के तार वाले एक पोल पर चढ़ गया। जब तक उसे नीचे नहीं उतारा गया, तब तक अफरा-तफरी मची रही।













Click it and Unblock the Notifications