पीएम मोदी और केजरीवाल के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, फर्जी निकला कॉल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस फौरन एक्शन में आ गई और कई इलाके को सील कर तलाशी शरु कर दी। हालांकि अधिकारियों ने राहत की सांस तब ली जब उन्हें पता चला कि धमकी भरा कॉल फर्जी था। पुलिस अब सूचना देने वाले की तलाश मे लग गई है। Watch Video: पंजाब के वोटरों को लुभाने के लिए केजरीवाल ने गाया गाना

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नियंत्रण कक्ष में एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा, रोक सकते हो तो रोक लो। एजेंसी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बम निष्क्रिय दस्तों के साथ पुलिस की कई टीमें प्रधानमंत्री के 7 रेसकोर्स रोड आवास तथा सिविल लाइंस स्थित केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई।
पुलिस के एक आला अफसर ने बताया कि दोनों जगहों की गहन तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि ये कॉल किसी शरारती तत्व ने किया है जिसकी तलाश अब जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह कॉल 'वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल' (वीओआईपी) के जरिए किया गया था और कॉल करने वाले का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications