Video: मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, मां के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बाइक पर लेकर पहुंचा बेटा
भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बार फिर से मानवता को शर्मिंदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक बेटे को अपनी मृत मां के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बाइक पर लादकर ले जाने को मजबूर होना पड़ा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एक बार फिर से मध्य प्रदेश में एंबुलेंस सेवा और प्रशासन की पोल खुल गई है। वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

नहीं मिली मदद
पुलिस के अनुसार महिला का नाम कुंवर बाई था जोकि मस्तपुर गांव की रहने वाली थी, जिसे रविवार को सांप ने काट लिया था। महिला को तुरंत मोहनगढ़ के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला के बेटे से कहा कि वह शव को टीकमगढ़ जिला के हेडक्वॉर्टर लेकर जाए और वहां इसका पोस्टमॉर्टम कराए। आपको बता दें कि गांव से जिला मुख्यालय 35 किलोमीटर दूर है। इस दौरान प्रशासन ने महिला के बेटे राजेश को किसी भी तरह की मदद मुहैया नहीं कराई।
Video: गुजरात के खेड़ा में टूटे पुल को पार करने के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर बच्चे
सांप ने काटा था
किसी भी तरह की मदद नहीं मिलने के बाद राजेश मां के शव को बाइक पर ही लादकर जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां अस्पताल के द्वारा राजेश को अर्थी मुहैया कराई गई। घटना के बारे में जब जिलाधिकारी अभिजीत अग्रवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया था कि महिला को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद बेटा राजेश तुरंत शव को मंदिर ले जाना चाहता था क्योंकि उसे उम्मीद थी कि उसकी मां बच सकती है। जिसके बाद वह महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे बचाया नहीं जा सका।
जिलाधिकारी ने किया बचाव
जिलाधिकारी ने बताया कि राजेश को अस्पताल से शव वाहन मुहैया कराया गया था जिससे वह शव को वापस अपने गांव ले जा सके। उन्होंने कहा कि अगर राजेश ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया होता तो उसे शव वाहन जिला अस्पताल ले जाने के लिए मुहैया कराया जाता।
इसे भी पढ़ें-रेप पर ट्वीट करने की वजह से कश्मीर के IAS ऑफिसर को मिला सरकारी नोटिस












Click it and Unblock the Notifications