'करा ली बेइज्जती?', जिम में लड़की के सामने झाड़ रहा था इंप्रेशन, लेकिन उलटी पड़ गई चाल, VIDEO

जिम के अंदर एक महिला को इंप्रेस करने की कोशिश एक शख्स को भारी पड़ गई।

नई दिल्ली: खुद को फिट रखने के लिए जिम जाना अच्छी बात है, लेकिन ये तभी तक अच्छा है, जब जिम के अंदर केवल एक्सरसाइज की जाए। दरअसल कुछ लोग जिम में एक्सरसाइज करने से ज्यादा ध्यान फोटोशूट और दूसरों को इंप्रेस करने पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो शेयर करने के लिए अक्सर लोग जिम के अंदर आधे से ज्यादा वक्त मोबाइल पर बिताते हुए भी नजर आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें जिम के अंदर एक महिला को इंप्रेस करने की कोशिश एक शख्स को भारी पड़ गई। शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। (वीडियो खबर के आखिर में)

महिला को इंप्रेस करने की निकाली तरकीब

महिला को इंप्रेस करने की निकाली तरकीब

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, 'ट्रिस्टन यशायाह' नाम के इस वेट लिफ्टर ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है, जहां लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, हर रोज की तरह ट्रिस्टन जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। एक्सरसाइज के दौरान ट्रिस्टन ने जिम में एक महिला को वर्कआउट करते हुए देखा और तय किया कि वो वहीं जाकर एक्सरसाइज करते हुए उसे इंप्रेस करेंगे।

सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी घटना

सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी घटना

ट्रिस्टन उस महिला के पास पहुंचे और बिना कुछ कहे, उसके सामने पड़ी एक बेंच पर बैठकर स्ट्रेचिंग करने लगे। लेकिन, ट्रिस्टन ने स्ट्रेचिंग शुरू की ही थी कि अचानक पूरा मामला उलटा हो गया। दरअसल स्ट्रेचिंग करते हुए ट्रिस्टन का बैलेंस बिगड़ गया और पीछे की तरफ गिर गए। इस दौरान ट्रिस्टन के पैर ऊपर हवा में थे और सिर नीचे। ये पूरी घटना जिम के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

वीडियो पर आए 10.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

वीडियो पर आए 10.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज

ट्रिस्टन ने सीसीटीवी की इसी फुटेज को टिकटॉक और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टिकटॉक पर इस वीडियो को अभी तक 10.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में ट्रिस्टन ने लिखा है, 'अगर मैं अपने पैर संभाल पाता तो शायद एक अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती, लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि पीछे का हिस्सा कितनी दूर है और इसीलिए ग्रेविटी ने मुझे नीचे की तरफ खींच लिया।'

'ये तो सबसे बढ़िया तरीका बन गया'

'ये तो सबसे बढ़िया तरीका बन गया'

वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही ट्रिस्टन बेंच से पीछे की तरफ गिरते हैं, वो महिला भी चौंककर अपना वर्कआउट रोक देती है और ट्रिस्टन की मदद करने जाती है। हालांकि, महिला को इंप्रेस करने की ट्रिस्टन की कोशिश भले ही नाकाम हो गई, लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि उस महिला का अटेंशन पाने के लिए ये सबसे बढ़िया तरीका बन गया।

कैसे कैसे कमेंट आए

कैसे कैसे कमेंट आए

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से आपका ये वीडियो कई पेज पर वायरल हो रहा है, उतना ही मुश्किल आपको खोजना था...'। एक और यूजर ने लिखा, 'और इसके बाद क्या हुआ, क्यो वो महिला वहां से चली गई...?' तीसरे यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'तो...मोबाइल नंबर मिला क्या...।' इसके अलावा कुछ और मजाकिया कमेंट भी वीडियो पर आए। इन्हीं में से एक कमेंट पर जवाब देते हुए ट्रिस्टन ने बताया कि वो महिला अब उनसे बात करने लगी है यानी मिशन पूरा हो गया।'

वीडियो देखने लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+