ममता बनर्जी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट के चलते युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम चंदन भट्टाचार्य है। उसके खिलाफ मंगलवार को तृणमूल यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शांतनु बनर्जी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि भट्टाचार्य हुगली जिले के सिंगूर का रहने वाला है और उसने फेसबुक पर काली पूजा के दिन ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट किया था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बनर्जी ने कहा कि चंदन भट्टाचार्य ने 28 अक्टूबर को ममता बनर्जी के खिलाफ एक पोस्ट किया था। पार्टी के कार्यकर्ता चंदन की लोकेशन का पता नहीं लगा सके। लेकिन अगले दिन उन्हें पता चला कि चंदन सिंगूर में रहता है। इसके बाद हमने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी तथागत बासु ने बताया कि हमने शिकायत मिलने के बाद चंदन भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ सिंगूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।

कांग्रेस नेता को भी किया गया था गिरफ्तार

कांग्रेस नेता को भी किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि कांग्रेस नेता सनमॉय बंदोपाध्याय को भी साइबर क्राइम एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में नॉर्थ 24 परगना से गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार किया है। बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया था कि बंदोपाध्याय ने टीएमसी सरकार के खिलाफ आलोचनात्मक पोस्ट किया था, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मई माह में भाजपा युवा मोर्चा की नेता प्रियंका शर्मा को हावड़ा जिले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

भाजपा नेता को भी किया गया था गिरफ्तार

भाजपा नेता को भी किया गया था गिरफ्तार

आरोप था कि प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की आपत्तिजनक तस्वीर खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, उन्होंने ममता बनर्जी की एडिट की गई तस्वीर को साझा किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते वक्त कहा था कि प्रियंका शर्मा को ममता बनर्जी को लेकर किए गए पोस्ट के लिए माफी मांगनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+