सलमान खान ने अर्पिता की बेटी आयत को किया किस, Video हुआ वायरल

मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान पिछले साल अपने बर्थडे वाले दिन फिर से मामूजान बने थे, दरअसल उनकी लाडली बहन अर्पिता ने उनके जन्मदिन यानी कि 27 दिसंबर को अपनी बेटी आयत को जन्म दिया था, जन्म के बाद से ही आयत सोशल मीडिया पर छाई हुई है, एक बार फिर से वो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी है क्योंकि इस बार उसका जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें उनके चहेते मामा सलमान खान उसे प्यार से'किस' करते नजर आ रहे हैं।

 'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं मामू'

'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं मामू'

अर्पिता ने सलमान संग आयत की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो कि वायरल हो गया है, इस वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत को किस करते नजर आ रहे हैं, दोनों का यह वीडियो बेहद क्यूट है, इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं मामू'।

अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने सुनाई थी खुशखबरी

अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने सुनाई थी खुशखबरी

अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की पुष्टि करते हुए लिखा था ''हमारी बेटी आयत शर्मा आ गई है, आप सबकी दुआओं का शुक्रिया।'' गौरतलब है कि अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी को 5 साल हो गए हैं। 18 नवंबर 2014 को वे हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे।

सलमान ने कही थी ये बात

आयत के जन्म से पहले सलमान ने कहा था कि 'मेरे बर्थडे के लिए कोई प्लान नहीं है, मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट है, तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा और आज उन्हें बर्थडे पर अनमोल तोहफा मिल गया।'

सलमान ने की ये अपील

सलमान ने की ये अपील

हाल ही में सलमान खान ने लोगों से कोरोना वायरस के प्रति सावधान रहने की अपील की है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए लिखा है, 'नमस्कार...हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है! जब कोरोनावायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो, सलमान ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें वो शर्टलेस हैं, वो तस्वीर जिम की है। सलमान की इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+