पीएम मोदी और अमित शाह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए- ममता बनर्जी
टीएमसी नेता की गिरफ्तारी पर बिखरी ममता बनर्जी, बोलीं पीएम मोदी और अमित शाह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पीएम देश की राजनीति को नहीं समझते हैं।
कोलकाता। टीएमसी नेता की गिरफ्तारी पर बिखरी ममता बनर्जी, बोलीं पीएम मोदी और अमित शाह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पीएम देश की राजनीति को नहीं समझते हैं। ममता बनर्जी ने यह बयान टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तार के बाद दिया है। सुदीप को रोज वैली चिटफंड स्कैम में आज सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। वहीं पार्टी की रणनीति को बनाने के लिए ममता बनर्जी ने आज शाम को पांच बजे पार्टी के मुख्यालय में अपने सांसदों की बैठक बुलाई है।

पीएम को दी चुनौती
ममता ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ देश की जनता को सड़क पर उतरना चाहिए, लोग केंद्र सरकार को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र को लगता है कि हमारे सांसद को गिरफ्तार करने के बाद हम प्रदर्शन नहीं करेंगे तो वह गलत सोचते हैं। ममता ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते हैं और देश के लोगों की आवाज को वह बिल्कुल भी दबा नहीं सकते हैं।
इसे भी पढ़े- पूर्व मंत्री की बेटी का सनसनीखेज खुलासा, कारोबारी ने ब्लैकमेल कर किया यौन शोषण
आरबीआई के सामने करेंगे प्रदर्शन
सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी पर ममता ने कहा कि हम इस लड़ाई को कोर्ट में लड़ेंगे और कोर्ट से न्याय मागेंगे। इसके अलावा ममता ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान करते हुए कहा कि हम नोटबंदी के खिलाफ 9 जनवरी को कोलकाता में रिजर्व बैंक के बाहर धरना देंगे। वहीं 10 व 11 जनवरी को हम दिल्ली में आरबीआई के बाहर प्रदर्शन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications